रानीखेत: परिवार ने जिसे समझा लक्ष्मी वो निकली बबली, दुल्हन गहने नकदी लेकर फरार

RanikhetNews : UttarakhandNews : MissingWoman : AlmoraNews : CrimeNews : BreakingNews : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां शादी के करीब एक माह बाद नवविवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल है वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार महिला का विवाह लगभग एक माह पहले हुआ था और वह अपने ससुराल में रह रही थी। बताया जा रहा है कि 24 जनवरी की सुबह करीब छह बजे वह अचानक घर से गायब हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की…लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिजनों का आरोप है कि महिला अपने साथ सोने की एक चेन और करीब 95 हजार रुपये की नगदी भी लेकर गई है…जिससे मामले को लेकर गंभीरता बढ़ गई है।

परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने के साथ संभावित ठिकानों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और महिला का जल्द पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

फिलहाल परिवार महिला की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top