बड़ी ख़बर: डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवानों की मौत!

JammuKashmirNews : ArmyAccident : Doda : Bhadarwah : Soldiers : RescueOperation : Military : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दुखद हादसा हुआ। सेना का एक वाहन भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास सड़क से फिसलकर लगभग 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। इसमें 10 जवानों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

भद्रवाह की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. वर्षा शर्मा ने कहा कि कुल 21 जवान वाहन में सवार थे। गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया…जबकि मामूली घायल एक जवान का भद्रवाह हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और सेना अधिकारी भद्रवाह हॉस्पिटल पहुंचे। जीएमसी डोडा से एम्बुलेंस और डॉक्टर-पैरामेडिकल टीम भी तैनात की गई।

बताया जा रहा है कि बुलेटप्रूफ वाहन ऊंचाई पर स्थित चौकी की ओर जा रहा था। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया।

सेना और पुलिस ने तुरंत संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायल जवानों को हवाई मार्ग से उधमपुर के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया…ताकि उन्हें विशेष उपचार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top